हीरविजय सूरीश्वरजी की गुणानुवाद सभा

हैदराबाद- श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ के तत्वावधान में फीलखाना स्थित महावीर भवन में साध्वी प्रियंवदाश्रीजी व साध्वी लक्ष्ययशाश्रीजी आदि ठाणा के सानिध्य में जगत गुरू हीरसूरीश्वर अहिंंसा संगठन ने पूज्य जगतगुरू श्रीमद् हीर विजय सूरीश्वरजी म.सा. की 426 वीं स्वर्गारोहण तिथि (पुण्यतिथि) के उपलक्ष्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया।

सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी, गुरूदेव कुशल सूरीश्वरजी एवं गुरूदेव हीर सूरीश्वरजी म.सा. के चित्र को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन लाभार्थी नथमल अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार व महावीर कुमार विनायकिया परिवार द्वारा किया गया। साध्वीजी प्रियंवदाश्रीजी ने कहा कि वर्तमान में विश्व में हिंसा का तांडव मचा हुआ है ऐसे समय में जगदगुरू द्वारा किये गए अहिंसक कार्य बहुत ही प्रासंगिक लगते हैं। जगदगुरू तपस्वी के साथ-साथ जैन धर्म उद्धारक थे। साध्वीजी लब्धियशाश्रीजी ने कहा कि चम्पा श्राविका की छः मास की निराहार तपस्या ने अकबर बादशाह को बहुत प्रभावित किया और चंपा श्राविका की गुरू भक्ति से बादशाह का गुरूदेव से मिलना हुआ। तपस्वी संत की प्रेरणा और प्रतिबोध से ही भारत वर्ष में पूर्ण रूप से गोहत्या पर प्रतिबंध लगा था और अनेक अहिंसा के महान कार्य हुए। साध्वी शुद्धांजनाश्रीजी ने कहा कि गुरूदेव हीर सूरीश्वरजी राजभक्त भामाशाह मुगल सम्राट अकबर, हिन्द सू्र्य महाराणा प्रताप का नाम विशेष उल्लेखनीय है। पूर्व अध्यक्ष उमरावमल भंडारी एवं जैन रत्न सीए जसराज श्रीश्रीमाल व संघ मंत्री हस्तीमल हुंडिया एवं नेमीचंद भंसाली ने गुणानुवाद सभा में गुरूदेव के प्रभावशाली कार्यों, मंदिरों के निर्माण चातुर्मासिक आराधनाओं, छहःरि पालित संघों की विस्तार से जानकारी दी।

आज के आयोजन के लाभार्थियों व विज्ञापन प्रदाता सौजन्य वर्धमान महिला को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक को संगठन के अध्यक्ष अशोक बंदामुथा, उपाध्यक्ष अशोक विनायकिया, मंत्री अशोक कवाड, सह-मंत्री जयंतीलाल बालड़ एवं कोषाध्यक्ष डूंगरचंद श्रीश्रीमाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अवसर पर महावीर स्वामी जैन श्वे. संघ के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंघी, मंत्री हस्तीमल हुंडिया, ट्रस्टी कांतिलाल संकलेचा, कांतिलाल छाजेड़, दयालचंद झाबक, मांगीलाल वैदमुथा, भरत पालरेचा, दौलतराज भोजाणी, अशोक विनायकिया श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम में जगदगुरू हीर सूरीश्वररजी युवा संगठन व महावीर संगीत महिला मंडल ने सहयोग प्रदान किया।

Comments System WIDGET PACK